न्यूज चैनल पर आरसीएम की बात को सकारातमक और सही ढंग से रखने वाले सभी साथियो को आरसीएम परिवार का सलाम सही मायने मे आप आज के लीडर है जिन्होने नकारात्मकता के साथ शुरू हुये इस प्रोग्राम को सकारत्मकता के साथ अन्त मे उस चैनल को भी यह कहने के लिये मजबूर किया की आरसीएम एक सही दिशा मे कार्य कर रहा है । मै उस चैनल को भी बधाई देता हूँ जिसने यह समाचार दिखाया चाहे उसको दिखाने के पिछे उसकी जो भी मंसा रही थी लेकिन इसी माधयम से कम से कम हमे किसी चैनल पर अपना पक्ष रखने का अवसर तो मिला । इसका सबसे बडा फायदा यह हुआ कि अब आगे यदि आरसीएम के समबन्ध मे कोई भी प्रोग्राम दिखाया जायेगा तो उसे कम से कम सही रूप मे तो दिखाया जायेगा ।
असल मे टी.सी. जी ने तो इस मिशन की नीव रखकर अपना काम जो भी करना था इन ग्यारह सालो मे करके दिखा दिया है ।
अब आने वाले समय मे यह जिम्मेदारी हम सब और खास तौर से उस नई पीढी के कन्धो पर आ गयी है जो हर प्रकार से सक्षम है चाहे वह सोसीयल मिडिया मे अपनी बात को रखने से लेकर हो या किसी भी प्रिन्ट या इलैक्टोनिक मिडिया मे अपनी बात को रखने से लेकर हो ।
अब उन सबको अपने इस मिशन को हर रूप से सक्षम बनाकर इस देश मे नई क्रान्ति को जन्म देना होगा । मुझे आशा ही नही पूर्ण विश्वास है आने वाले समय मे इस मिशन को आगे बढाने के लिये किये जाने वाले मुद्दो पर भी अवशय इस नई पिढी से सम्वाद किया जायेगा और उस दिन यह मिशन दिन दूना रात चौगुनी गति से अपने उद्देशय की ओर बढने लगेगा ।
अब वह समय समाप्त हो गया कि लीडर अपनी कोई भी बात चाहे वह सही हो या न हो किसी भी मिटींग मे बिना सोचे समझे कुछ भी बोलकर और ताली बजवा कर आ जाये और यदि हमारी पहली जनरेशन के लीडर इस बात को आज नही समझगे तो यह हमारे कल के लिये सुखद नही होगा ।
उनका तो बडप्पन इसी मे है कि वह नयी जनरेशन को फलने फूलने का अवसर और पूरी अहमियत देकर इस मिशन मे एक नया मुकाम हासिल करें ।
BY - पी.सी.डबराल



No comments:
Post a Comment
अपने विचार/सुझाव कमेन्ट में लिख कर हमें उनसे अवगत कराये - RCMSTARS