SUBSCRIBE / FOLLOW / CONTACT US

WWW.YOUTUBE.COM/RCMSTARS WWW.FACEBOOK.COM/GYANKENDRA WWW.TWITTER.COM/RCMSTARS WWW.YOUTUBE.COM/INDIAJOBS21
 आर सी एम् परिवार के कुछ लोगो को कम नेट स्पीड होने के कारन "RCMSTARS" टीम की इस नयी तकनीक की वेबसाइट को देखने में जो दिक्कते आ रही थी, उसे अब हम लोगो ने दूर कर दिया हैं और आपको पसंद आये उस लायक बना दिया हैं | अब "RCMSTARS" टीम की वेबसाइट को 1 या 2 रूपों / तरीको में नहीं बल्कि पुरे 8 रूपों / तरीको से देखा जा  सकता  हैं |  उसके लिए आपको निचे दी गए "RCMSTARS WEB", 1, 2 , 3, 4, 5, 6, 7, में से किसी पर भी क्लिक करेंगे तो नए रूप में नजर आएगा | लेकीन  न्यूज़ की हेड लाइन सिर्फ और सिर्फ  "RCMSTARS WEB" पर ही आएँगी | आनंद से पुरे खबर की सही जानकारी ले | आपका "RCMSTARS"

Custom Search
Showing posts with label MESSAGE FOR DIRECT SELLERS. Show all posts
Showing posts with label MESSAGE FOR DIRECT SELLERS. Show all posts

डायरेक्ट सेलर के लिए सन्देश

Date : 14-Sep-2017

प्रिय डायरेक्ट सेलर्स,
आरसीएम में गुड डॉट के प्रॉडक्ट की शुरूआत बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है। इसमें एक प्रॉडक्ट वेजीटेरियन मीट की आपूर्ति शुरू हो गई है। माँग के मुकाबले आपूर्ति कम होने से यह सीमित मात्रा में उपलब्ध करवाया जा पा रहा है। प्रॉडक्शन बढ़ाने की दिशा में कदम उठाये जा रहे हैं।
इसको पकाने की विधि के बारे में एक पुस्तक शीघ्र ही आने वाली है। वैसे इसको पकाना बहुत ही आसान है। वेज मीट पूर्ण रूप से पकाने हेतु तैयार उत्पाद है। इसे और उबालने या पानी से साफ करने की जरूरत नहीं है। इसको प्रेशर कुकर में भी नहीं पकाना है। इसको पकाने की विधि संक्षेप में निम्न प्रकार है :-
  1. वेज मीट को पैकेट से बाहर निकालें।
  2. अपनी आवश्यकतानुसार छोटे टुकड़े करें या इसी तरह प्रयोग में लायें ।
  3. अपने स्वाद अनुसार मसाला या ग्रेवी बनाएँ।
  4. वेज मीट को मसाले या ग्रेवी के साथ 10 से 15 मिनट तक पकाएँ।
ध्यान रखने योग्य बाते :-
  1. वेज मीट को प्रेशर कुकर में ना पकाये।
  2. वेज मीट को ना उबाले।
  3. वेज मीट को पानी के साथ ना धोये।

Dear Direct Sellers,
Launching of Good Dot product range in RCM is very important step. Supply of one product Vegetarian Meet has been started. Now we are not able to supply sufficient quantity due to more demand and short supply.
A Recipe Book is coming very soon for this product for reference we are giving brief about cooking method.
It is ready to cook vegetarian meat. No extra process is required. Vegetarian Meat- Cooking instructions :-
  1. Take out vegetarian meat from the Packet.
  2. If required, cut the same as per your requirement.
  3. Make Masala / Gravy according to your taste.
  4. Cook vegetarian meat into that masala for 10-15 minutes.
NOTE:-
  1. Do Not Cook in pressure cooker.
  2. Do Not Boil.
  3. Do Not Clean With Water.

डायरेक्ट सेलर के लिए सन्देश


Date : 30-Aug-2017

प्रिय डायरेक्ट सेलर्स,
जैसा कि आप सभी को विदित है 20 अगस्त को प्रॉडक्ट लॉन्चिंग श्रृंंखला में एक नायाब प्रॉडक्ट good dot (गुड डोट) की लॉन्चिंग भी हुई। लॉन्चिंग के दिन उपस्थित इच्छुक डायरेक्ट सेलर्स ने इस प्रोडक्ट को टेस्ट किया। वे लोग इसके स्वाद व गुणवत्ता से पूर्ण रूप से सन्तुष्ट थे। इस प्रोडक्ट की सम्भावनाएँ बहुत ही विशाल है। यह प्रोडक्ट आने वाले समय का क्रांतिकारी प्रोडक्ट साबित होगा।
इसकी सप्लाई सितम्बर से शुरू होगी। अभी से चारों तरफ से आ रही माँग और सप्लाई की स्थिति को देखते हुए इसकी सप्लाई में एक पॉलिसी बनाई गई है। जिसके अनुसार पिकअप सेण्टर्स को अधिकतम उनके पिछले माह की बिक्री का 20% तक राशि का यह प्रॉडक्ट एक माह में दिया जायेगा। जो पिकअप सेण्टर नियमित खरीद नहीं कर रहे हैं उन्हें यह प्रॉडक्ट नहीं दिया जायेगा।
डायरेक्ट सेलर्स में शुरूआती तौर पर यह प्रॉडक्ट केवल डायमण्ड क्लब व स्टार डायमण्ड क्लब करने वालों को ही दिया जायेगा व उनकी सीमा डायमण्ड क्लब करने वालों के लिए अधिकतम 15 पैकेट व स्टार डायमण्ड क्लब वालों के लिए अधिकतम 75 पैकेट तक रहेगी।
इस व्यवस्था में आवश्यकतानुसार परिवर्तन किया जा सकता है। सप्लाई बढ़ने पर सीमा बढ़ाई जायेगी।

Dear Direct Sellers,
As you all are aware, in the sequence of new products an amazing product in the name of 'good dot' has been launched on 20th August. After product launching, interested Direct Sellers tasted the product and were quite satisfied with taste, appearance and quality. The product has huge potential. In near future, this product will prove to be revolutionary.
The supply of this product will begin from the month of September. Considering the situation of demand and supply, a policy has been framed for smooth functioning. According to this policy, Pickup Centers will get maximum of 20% of value of their last months sale. Pickup Centers, those who are not regular in their purchases will be abandoned from buying this unique product.
Initially this product will be given to Diamond Club and Star Diamond Club Direct Sellers only. Maximum limit for Diamond Club and Star Diamond Club Direct Seller is 15 and 75 packets respectively.
Changes are subject to the change in situation. Limits will be increased with the increase in supply.

डायरेक्ट सेलर के लिए सन्देश

Date : 25-Aug-2017

प्रिय साथियों,
19-20 अगस्त का ‘‘डायमण्ड क्लब अवार्ड सेरेमनी’’ कार्यक्रम बहुत ही ऊर्जावान रहा। हर सहभागी एक बड़ा निर्णय लेकर गया। अब तक का सबसे बड़ा व सफलतम डायमण्ड क्लब अवार्ड सेरेमनी साबित हुआ।
आवश्यकता व माँग को देखते हुए डायमण्ड क्लब अवार्ड सेरेमनी के 2 कार्यक्रम निर्धारित किये गये हैं।
  1. 13-14 जनवरी 2018
  2. 10-11 फरवरी 2018
इन कार्यक्रमों में 12 या 24 माह पूर्ण किये हुए डायमण्ड क्लब अचीवर्स व 3 या 3 से अधिक माह स्टार डायमण्ड क्लब की खरीदी कर रहे डायरेक्ट सेलर भाग ले सकते हैं। बिना रजिस्ट्रेशन प्रवेश की अनुमति नहीं है। रजिस्ट्रेशन करवाने के पश्चात् किसी डायरेक्ट सेलर का प्रोग्राम किसी कारणवश यदि स्थगित होता है तो कम से कम कार्यक्रम के एक माह पहले कम्पनी में सूचित करना होगा।
जनवरी वाले कार्यक्रम में दिसम्बर तक पात्रता हासिल करने वाले व फरवरी वाले कार्यक्रम में जनवरी तक पात्रता हासिल करने वाले डायरेक्ट सेलर्स भाग ले सकेंगे। एडवान्स रजिस्ट्रेशन भी चालू रहेगा। यानि जिनकी पात्रता दिसम्बर या जनवरी तक पूरी होने वाली है वे भी एडवान्स में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। स्टार डायमण्ड क्लब की खरीदी कर रहे डायरेक्ट सेलर भी एडवान्स रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
किसी भी कार्यक्रम में रजिस्ट्रेशन की निर्धारित संख्या पूरी होते ही रजिस्ट्रेशन बन्द कर दिये जायेंगे। कृपया रजिस्ट्रेशन व्यवस्था में सहयोग करें, ताकि कार्यक्रम की व्यवस्था सुचारू रूप से की जा सके।
दोनों कार्यक्रमों को और अधिक बेहतर रूप देने की योजना बनाई जा रही है। अबकी बार विशिष्ट कार्य करके आने वाले डायरेक्ट सेलर्स के होर्डिंग्स RCM World में जगह-जगह लगाकर उनको विशेष रूप से सम्मानित किया जायेगा। इसके लिए कुछ टारगेट निर्धारित किये गये हैं
  1. टॉप 10 खरीददार (जनवरी 2017 से दिसम्बर 2017 की अवधि में)
  2. कोई भी डायरेक्ट सेलर अपनी B लेग के डायरेक्ट सेलर्स को स्टार डायमण्ड क्लब की शुरूआत करवाकर भी इस सम्मान को प्राप्त कर सकता है। विभिन्न लेवल के लिए B लेग में स्टार डायमण्ड क्लब की शुरूआत करवाने की अलग-अलग संख्या निर्धारित की गई है।
    -रॉयल्टी से नीचे लेवल पर-10
    -रॉयल्टी लेवल पर-20
    -पर्ल लेवल पर-25
    -स्टार पर्ल लेवल पर-50
स्टार डायमण्ड क्लब की शुरूआत का मतलब कार्यक्रम की शुरूआत तिथि के 7 दिन पहले तक, स्टार डायमण्ड क्लब की खरीद को कम से कम तीन माह हो जाने चाहिए। अगस्त 2017 की छोटी लेग को B लेग माना जायेगा।
यह एक ऐसा तरीका है जो न केवल सम्मान का मौका है, बल्कि बिजनस को आगे भी बढ़ाने में बहुत मददगार साबित होगा। जो इस दिशा में काम करेगा उसकी जीत की सम्भावना पूरी है। धन्यवाद!
धन्यवाद!

डायरेक्ट सेलर के लिए सन्देश

डायरेक्ट सेलर के लिए सन्देश


  • Date : 17-JUN-2017
    प्रिय साथियों,
    जैसा कि पूर्व में भी सूचित किया जा चुका है 30 जून के पश्चात् केवल आधार आधारित E-KYC ही स्वीकार की जायेगी। वैसे भी सरकार ने बैंक खातों के लिए भी आधार अनिवार्य कर दिया है। इसलिए आधार तो सबको वैसे भी चाहिए।
    आधार कार्ड बनवाना या उसमें सूचनाएँ अपग्रेड करवाना बहुत ही आसान है। जिनको भी जॉइन करवाना है उनका यदि आधार नहीं बना है तो पहले आधार बनवायें, यदि है और पिता का नाम, मोबाईल नम्बर आदि अपडेट नहीं हैं तो वह अपडेट करवावें उसके पश्चात् ही आवेदन करें। अभी से यह अभ्यास शुरू कर दें व अपनी-अपनी टीमों में सूचित कर दें, ताकि आपको किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
    आपकी सफलता की शुभकामनाओं के साथ
    धन्यवाद!

डायरेक्ट सेलर के लिए सन्देश

डायरेक्ट सेलर के लिए सन्देश


  • Date : 22-APR-2017
    प्रिय साथियों,
    डायमण्ड क्लब अचीवर्स के लिए 19-20 अगस्त 2017 को RCM वर्ल्ड भीलवाड़ा में ‘‘डायमण्ड क्लब अवार्ड सेरेमनी’’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पिछले कार्यक्रमों की सफलता को देखते हुए इस कार्यक्रम को और विशेष तैयारियों के साथ आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस कार्यक्रम में जुलाई 2017 माह तक डायमण्ड क्लब पूरा कर चुके डायरेक्ट सेलर्स भाग ले सकेंगे। पूर्व में रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा। कार्यक्रम के दौरान पात्र डायरेक्ट सेलर्स को डायमण्ड क्लब की पिन व सर्टिफिकेट से सम्मानित किया जायेगा।
    जिन डायरेक्ट सेलर के डायमण्ड क्लब की खरीदी के 24 माह पूरे हो जायेंगे उन्हें नयी डायमण्ड क्लब टू स्टार पिन से सम्मानित किया जायेगा।
    जो डायरेक्ट सेलर 3 या 3 से अधिक माह से स्टार डायमण्ड क्लब की खरीद कर रहे हैं वे भी इस कार्यक्रम में शामिल हो सकेंगे।
    धन्यवाद!



  • Date : 22-APR-2017
    प्रिय साथियों,
    कम्पनी ने E-KYC शुरू कर डायरेक्ट सेलर्स के लिए सुविधाजनक प्रणाली की शुरूआत की है, इसमें कोई भी दस्तावेज भौतिक रूप से भेजने की आवश्यकता नहीं होती व समय भी कम खर्च होता है साथ ही त्रुटि होने की संभावना भी कम हो जाती है।
    यह सिस्टम सफलतापूर्वक लागू हो चुका है और उम्मीद की जाती है कि सभी डायरेक्ट सेलर्स भविष्य में E-KYC माध्यम से ही नये आवेदन भिजवायेंगे। सभी डायरेक्ट सेलर्स अपनी टीमों में इसे सिखाकर लागू करवायें। भौतिक आवेदन आखिरी 30 जून 2017 तक ही स्वीकार किये जायेंगे। इसके पश्चात केवल E-KYC माध्यम से ही आवेदन स्वीकार किये जायेंगे। बेहतर सेवा और सुविधा के लिए यह निर्णय लिया गया है अतः भविष्य में किसी भी असुविधा से बचने के लिए अभी से E-KYC का अभ्यास बनावें।
    धन्यवाद!



  • Date : 19-MAR-2017
    प्रिय साथियों,
    प्रसन्नता का विषय है कि डायरेक्ट सेलर के लिए आवेदन E-KYC सिस्टम से लेना चालू कर दिया गया है। इसे अभी एच्छिक रखा गया है, कुछ समय पश्चात केवल E-KYC ही स्वीकार की जायेगी। E-KYC के सम्बन्ध में निम्न बातों पर विशेष ध्यान देना आवश्यक हैंः-

    1. आवेदन करने से पहले आधार कार्ड में आवेदक का सही मोबाइल नम्बर दर्ज होना चाहिये। यदि नहीं है तो पहले सही मोबाइल नम्बर दर्ज करायें उसके पश्चात ही E-KYC के माध्यम से आवेदन करें। OTP दर्ज मोबाइल नम्बर पर ही आयेगा इसलिए इसके बिना आवेदन नहीं हो पायेगा।
    2. आवेदक का अपना पृथक मेल-आई.डी. होना चाहिए। किसी और का मेल आई.डी. या गलत मेल आई.डी. डालने का प्रयास नहीं करें। गलत मेल आई.डी. डालने पर आवेदन नहीं हो पायेगा।
    3. बैंक अकाउन्ट नम्बर भरने के साथ ही प्रिन्टेड चैक या पास बुक की कॉपी (जिसमें अकाउन्ट नम्बर, IFSC कोड व खाता धारक का नाम अंकित हो) अपलोड करना आवश्यक है। ध्यान रखे कॉपी स्पष्ट रूप से पढ़ने योग्य हो। अस्पष्ट कॉपी आने पर आवेदन अस्वीकार होगा। ध्यान रखे इमेज का साइज 2MB से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
    4. स्पॉन्सर नम्बर व प्रपोजर नम्बर को नाम के साथ मिलान करते हुए अच्छी तरह जाँच ले। आवेदन सबमिट करने के पश्चात इनमें परिवर्तन करना संभव नहीं होगा।


    धन्यवाद!



  • Date : 17-DEC-2016
    प्रिय साथियों,
    डायरेक्ट सेलर्स के लिए एक बहुत ही उत्साहजनक खबर है कि अब 500 रूपये से कम बेलेन्स के बदले चाहे तो डायरेक्ट सेलर्स किसी भी पिकअप सेण्टर से आरसीएम प्रॉडक्ट्स खरीद सकेंगे। इसके लिए डायरेक्ट सेलर जैसे ही पिकअप सेण्टर पर बिल बनवायेगा व बेलेन्स एडजस्ट करने का आॅप्सन लेना चाहेगा तो उसको कम्पनी से एक वन टाइम पासवर्ड (OTP) भेजा जायेगा। डायरेक्ट सेलर को वह OTP पिकअप सेण्टर के कम्प्यूटर में फीड करना है तो वह बेलेन्स उस बिल में एडजस्ट होकर बिल में से उतनी राशि कम हो जायेगी। बकाया राशि यदि और रहती है तो पिकअप सेण्टर धारक को नकद देकर अपने प्रॉडक्ट लिये जा सकेंगे।
    नोट :-
    1. पासवर्ड (OTP) का उपयोग एक ही बार होगा।
    2. कम्पनी, डिपो, पिकअप सेण्टर धारक, अन्य डायरेक्ट सेलर्स व अन्य किसी भी व्यक्ति को फोन से पूछने पर OTP नहीं बताना है। यदि किसी डायरेक्ट सेलर ने ऐसा किया तो वह स्वयं जिम्मेदार होगा,OTP हमेशा स्वयं के हाथ से ही फीड करना है।
    3. OTP डायरेक्ट सेलर के रजिस्टर्ड मोबाईल नम्बर पर आयेगा।
    4. यह सुविधा केवल 500 रूपये से कम बेलेन्स जिनका है उन डायरेक्ट सेलर्स के लिए ही है।
    5. डायरेक्ट सेलर के लिए बेलेन्स के बदले प्रॉडक्ट खरीदना अनिवार्य नहीं है। यह ऐच्छिक सुविधा है। प्रॉडक्ट नहीं खरीदने पर नियमानुसार भुगतान कर दिया जायेगा।
    6. बेलेन्स राशि से कम के प्रॉडक्ट भी खरीदे जा सकते हैं, बकाया बेलेन्स क्रेडिट पड़ा रहेगा। बेलेन्स राशि से अधिक के प्रॉडक्ट शेष राशि नकद देकर खरीदे जा सकते हैं।
    7. जितनी राशि डायरेक्ट सेलर्स की एडजस्ट होगी वह राशि हाथों हाथ पिकअप सेण्टर के खाते में जमा (क्रेडिट) कर दी जायेगी।
    8. यह सुविधा शुरूआत में केवल प्रयोग के तौर पर की जा रही है, जिसे आगे जारी रखने का अधिकार कम्पनी के पास सुरक्षित है। किसी भी स्थिति में कम्पनी का निर्णय अंतिम व सर्वमान्य होगा।
    धन्यवाद!

डायरेक्ट सेलर के लिए सन्देश

डायरेक्ट सेलर के लिए सन्देश

प्रिय साथियों,
डायरेक्ट सेलर्स के लिए एक बहुत ही उत्साहजनक खबर है कि अब 500 रूपये से कम बेलेन्स के बदले चाहे तो डायरेक्ट सेलर्स किसी भी पिकअप सेण्टर से आरसीएम प्रॉडक्ट्स खरीद सकेंगे। इसके लिए डायरेक्ट सेलर जैसे ही पिकअप सेण्टर पर बिल बनवायेगा व बेलेन्स एडजस्ट करने का आॅप्सन लेना चाहेगा तो उसको कम्पनी से एक वन टाइम पासवर्ड (OTP) भेजा जायेगा। डायरेक्ट सेलर को वह OTP पिकअप सेण्टर के कम्प्यूटर में फीड करना है तो वह बेलेन्स उस बिल में एडजस्ट होकर बिल में से उतनी राशि कम हो जायेगी। बकाया राशि यदि और रहती है तो पिकअप सेण्टर धारक को नकद देकर अपने प्रॉडक्ट लिये जा सकेंगे।
नोट :-
  1. पासवर्ड (OTP) का उपयोग एक ही बार होगा।
  2. कम्पनी, डिपो, पिकअप सेण्टर धारक, अन्य डायरेक्ट सेलर्स व अन्य किसी भी व्यक्ति को फोन से पूछने पर OTP नहीं बताना है। यदि किसी डायरेक्ट सेलर ने ऐसा किया तो वह स्वयं जिम्मेदार होगा,OTP हमेशा स्वयं के हाथ से ही फीड करना है।
  3. OTP डायरेक्ट सेलर के रजिस्टर्ड मोबाईल नम्बर पर आयेगा।
  4. यह सुविधा केवल 500 रूपये से कम बेलेन्स जिनका है उन डायरेक्ट सेलर्स के लिए ही है।
  5. डायरेक्ट सेलर के लिए बेलेन्स के बदले प्रॉडक्ट खरीदना अनिवार्य नहीं है। यह ऐच्छिक सुविधा है। प्रॉडक्ट नहीं खरीदने पर नियमानुसार भुगतान कर दिया जायेगा।
  6. बेलेन्स राशि से कम के प्रॉडक्ट भी खरीदे जा सकते हैं, बकाया बेलेन्स क्रेडिट पड़ा रहेगा। बेलेन्स राशि से अधिक के प्रॉडक्ट शेष राशि नकद देकर खरीदे जा सकते हैं।
  7. जितनी राशि डायरेक्ट सेलर्स की एडजस्ट होगी वह राशि हाथों हाथ पिकअप सेण्टर के खाते में जमा (क्रेडिट) कर दी जायेगी।
  8. यह सुविधा शुरूआत में केवल प्रयोग के तौर पर की जा रही है, जिसे आगे जारी रखने का अधिकार कम्पनी के पास सुरक्षित है। किसी भी स्थिति में कम्पनी का निर्णय अंतिम व सर्वमान्य होगा।
धन्यवाद!

डायरेक्ट सेलर के लिए सन्देश

डायरेक्ट सेलर के लिए सन्देश

प्रिय साथियों,
आॅन लाईन शॉपिंग में आॅथेन्जा की गुणवत्ता की सभी ने सराहना की है। इस श्रृंखला में ‘‘ब्लेजर फेब्रिक’’ की शानदार रेन्ज और जोड़ी गई है। जिसमें लेटेस्ट ट्रेन्ड का फेब्रिक दिया गया है। इसका आने वाले सीजन में पूरा लाभ लेने का समय है।
आॅन लाईन शॉपिंग के लिए आवश्यक सूचना है कि अब प्रॉडक्ट डिलीवरी होकर कोरियर सेवा द्वारा कम्पनी में पेमेण्ट आ जाने के पश्चात् ही डायरेक्ट सेलर का बी.वी. जोड़ा जायेगा।

RCM DIRECT SELLERS - DIAMOND CLUB

डायरेक्ट सेलर के लिए सन्देश

प्रिय साथियों,
समय आ गया है हम हमारे अभियान को एक स्थायी आधार दें व प्रतिमाह आगे की ओर बढ़ते जाएँ। एक ऐसा उत्तम प्रस्ताव आपके सामने प्रस्तुत करते हुए मुझे खुशी है व पूर्ण विश्वास है कि इस अभियान में एक महत्वपूर्ण मोड़ (Turning Point) साबित होगा। अगस्त 2015 से डायमण्ड क्लब की शुरूआत की जा रही है। इसमें उन डायरेक्ट सेलर्स को शामिल किया जायेगा जो लगातार हर माह की 10 तारीख या उससे पहले 5000 या उससे अधिक बीवी के आरसीएम उत्पादों की खरीदी करेंगे।

डायमण्ड क्लब के लिए प्रोत्साहनः-

खरीदी शुरू करने के प्रथम माह से लेकर 12 माह तक लगातार उपरोक्त अनुसार खरीदी करने के पश्चात उनको एक स्पेशल पिन प्रदान की जायेगी व उनको भीलवाड़ा में 2 दिन का स्पेशल ट्रेनिंग कोर्स, ठहरने व भोजन की सुविधा के साथ मिलेगा। साथ में एक भव्य इवनिंग सेलिब्रेशन पार्टी व गाला डिनर में भी शामिल होने का मौका मिलेगा।

डायमण्ड क्लब की पात्रता के लिए महत्वपूर्ण बिन्दूः-

  1. 10 तारीख के पश्चात और कितनी भी खरीदी हो सकती है उस पर मार्केटिंग प्लान के अनुसार सभी लाभ मिलेंगे, लेकिन 10 तारीख के पश्चात की खरीदी को डायमण्ड क्लब की पात्रता में नहीं गिना जायेगा।
  2. 10 तारीख तक 5000 बीवी की खरीदी पूर्ण हो जानी चाहिए। किसी भी माह कम होने पर पात्रता वहीं समाप्त हो जायेगी। पुनः पात्रता हासिल करने के लिए नये सिरे से शुरूआत करनी होगी।
  3. अलग-अलग डायरेक्ट सेलर के 12 माह अलग-अलग माह में पूर्ण हो सकते हैं। पात्रता पूर्ण होने के पश्चात होने वाले प्रोग्राम में उन्हें शामिल होने का मौका मिलेगा।
  4. 5000 बीवी की खरीदी पर 5 लाख का दुर्घटना मृत्यु बीमा पूर्ववत रहेगा। इस प्रस्ताव पर काम करके एक मजबूत व स्थायी आधार बनाया जा सकता है।
धन्यवाद!
आपका अपना
तिलोकचन्द छाबड़ा

डायरेक्ट सेलर के लिए सन्देश -JUN 2015

प्रिय साथियों,
मुझे अपनी जिम्मेदारी का अहसास हो रहा है कि आपको जिन्दगी के एक स्वर्णिम अवसर के बारे में बताऊँ। गोवा में श्री राजेश टैगोर की 4 घण्टे की ट्रेनिंग में आये अद्भुत परिवर्तन के बाद अब यह पूरी तरह सुझाव योग्य हो गया है कि 2 अगस्त को दिल्ली में श्री शिवखेड़ा की पूरे दिन की ट्रेनिंग बिल्कुल नहीं छोड़नी चाहिए। यह एक अनमोल अवसर है, ऐसे अवसरों को गम्भीरतापूर्वक लेने वाले ही जिन्दगी में सफलता की बुलन्दियों को छू पाते हैं।
गोवा में जो ट्रेनिंग हुई थी तब बार-बार अहसास हो रहा था कि इस तरह की ट्रेनिंग तो ज्यादा से ज्यादा साथियों को मिलनी चाहिए। सौभाग्यवश और भी अच्छा मौका हमारे पास आ रहा है। टारगेट पूरा करने के लिए जून माह के कुछ दिन आपके हाथ में है। बहुत बड़ी लागत देकर भी यह ट्रेनिंग लेने के लायक होती है। बड़े-बड़े लोग इस तरह की ट्रेनिंग लेकर ही सफलता को प्राप्त करते हैं। यहाँ यदि एक छोटा सा टारगेट पूरा करके ऐसा नायाब मौका मिल रहा है तो अवश्य इसका लाभ उठाना चाहिए।
धन्यवाद
आपका अपना
तिलोकचन्द छाबड़ा

डायरेक्ट सेलर के लिए सन्देश - NOV 2014 - A

डायरेक्ट सेलर के लिए सन्देश

प्रिय साथियों,
न्यूट्रीचार्ज लक्ष्यों को लेकर चारों तरफ अपार उत्साह की लहर है। हम सौभाग्यशाली है कि हमें एक स्वास्थ्य सम्बन्धित बेहतरीन प्रॉडक्ट पर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की कम्पनी के साथ काम करने का मौका मिला है और हमारे लिए यह और गर्व की बात है कि सदी के महानायक श्री अभिताभ बच्चन इस प्रॉडक्ट के ब्राण्ड एम्बेसेडर हैं।
आरसीएम और न्यूट्रीचार्ज के संगम को बड़ी जीत के रूप में ऐतिहासिक बनाना हम सभी के लिए बड़ी गौरव की बात होगी और आरसीएम परिवार की प्रतिबद्धता इसके लिए साफ नजर आ रही है। आप सभी सक्रिय साथियों को मैं इसके लिए धन्यवाद देना चाहता हूँ। मैं न्यूट्रीचार्ज कम्पनी को भी धन्यवाद देना चाहता हूँ जिसने हमें इतना बड़ा अवसर दिया व कदम-कदम पर भरपूर सहयोग देकर हमें आगे बढ़ाया। उन्होंने हमेशा जितना वादा किया उससे अधिक ही दिया है।
3 नवम्बर 2014 को उन्होंने जो तोहफा हमें दिया उससे आप सभी वाकिफ हैं। न्यूट्रीचार्ज परफोरर्मर, न्यूट्रीचार्ज एडवाइजर, न्यूट्रीचार्ज एक्सपर्ट, न्यूट्रीचार्ज लीडरशिप सेमीनार इन गोवा, न्यूट्रीचार्ज लीडरशिप सेमीनार इन बैंकाक की घोषणाएँ हो चुकी हैं। उसके लिए लक्ष्य भी आपको बताये जा चुके हैं।
    हमारे अनुरोध पर इन लक्ष्यों में हमें कुछ और शानदार तोहफे दिये हैं जिसको बताने के लिए मैं बहुत उत्साहित हूँ।
  1. 1 नवम्बर 2014 से मार्च 2015 तक अपनी व्यक्तिगत आईडी पर 1 लाख या ज्यादा BV की खरीद करने वालों को न्यूट्रीचार्ज मेन्टोर प्रोग्राम में शामिल होने का मौका, जिसमें सेलीब्रेटी की उपस्थिति रहेगी।
  2. 1 नवम्बर 2014 से मार्च 2015 तक अपनी व्यक्तिगत आईडी पर 3 लाख या उससे ज्यादा BV की खरीद करने वालों को गोवा लीडरशिप सेमीनार में शामिल होने का मौका।
जिस साथी ने अक्टुबर 2014 तक न्यूट्रीचार्ज मेन्टोर का टारगेट पूरा कर लिया है व दोबारा नवम्बर 2014 से मार्च 2015 तक दोबारा यह टारगेट पूरा करता है तो उसे युगल सहित इस कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा व यदि ऐसा साथी नवम्बर 2014 से मार्च 2015 तक 3 लाख BV की अपनी आईडी पर खरीद करता है, तो उसे न्यूट्रीचार्ज लीडरशिप सेमीनार गोवा व न्यूट्रीचार्ज मेन्टोर दोनों कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिलेगा।
न्यूट्रीचार्ज कम्पनी को बहुत-बहुत धन्यवाद कि आप हमारे टारगेट पूरे करने के हौसले को और अधिक बढ़ाते जा रहे हैं।
सभी वरिष्ठ साथियों से मैं अनुरोध करता हूँ कि ज्यादा से ज्यादा काउसंलिंग कर टारगेट लेने वालों की सूचियाँ तैयार करें व उन सभी को टारगेट पूरा करने में भरपूर मदद करें।
अब आरसीएम की जीत को देखेगा जहान सारा।

कामयाबी को दिखाने का आया है मौका दोबारा।।

आरसीएम परिवार के हर साथी के जीवन में हर्ष होगा।

आनन्द, उमंग, उल्लास भरा नयी आशाओं का वर्ष होगा।।


धन्यवाद
आपका अपना
तिलोकचन्द छाबड़ा
 

डायरेक्ट सेलर के लिए सन्देश - NOV 2014

डायरेक्ट सेलर के लिए सन्देश



प्रिय आरसीएम अचीवर्स,
आरसीएम और न्यूट्रीचार्ज का मिलन अपने आप में एक नया इतिहास बनाने की ओर अग्रसर है। सक्रिय साथियों के सराहनीय प्रयासों के द्वारा उत्कृष्ट परिणाम हासिल हो पाये हैं और एक मजबूत आधार बना है। न्यूट्रीचार्ज प्रॉडक्ट की गुणवत्ता व न्यूट्रीचार्ज कम्पनी का ट्रेनिंग व सपोर्ट सिस्टम बेमिसाल है। पहली बार सभी रॉयल्टी व टेक्नीकल अचीवर्स के लिए इस प्रकार के ऑफर की घोषणा की गई जिससे उनके बिजनस को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
न्यूट्रीचार्ज कम्पनी की ओर से बहुत ही आकर्षक व उत्साहजनक घोषणाएँ की गई है जिनका ब्यौरा निम्न प्रकार है :-

  1. इन्टरनेशनल लीडरशिप सेमीनार : विशेष लक्ष्य हासिल करने वाले टेक्नीकल अचीवर्स के लिए इन्टरनेशनल लीडरशिप सेमीनार का यह कार्यक्रम घोषित किया गया है। यह कान्फ्रेन्स बैंकाक में आयोजित की जायेगी। वहाँ पर तीन रात्रि व चार दिन का एक पैकेज बनाया जायेगा जिसमें 5 स्टार होटल में ठहरना, भोजन व न्यूट्रीशन के एक्सपर्ट लोगों द्वारा ट्रेनिंग के साथ-साथ ही लोकल भ्रमण भी करवाया जायेगा। भाग लेने वाले अचीवर्स को एक विशेष बेज, गोल्डन टाई व सम्मान पत्र से सम्मानित किया जायेगा। यात्रा की शुरुआत मुम्बई, दिल्ली, कोलकता व चैन्नई चार शहरों (क्षैत्र अनुसार अचीवर्स की सुविधानुसार) से की जायेगी। वहाँ तक अचीवर्स को अपने स्तर पर पहुँचना होगा। वहाँ से बैंकाक तक जाने व आने का फेयर कम्पनी द्वारा दिया जायेगा। यह प्रस्ताव उन आरसीएम डिस्ट्रीब्युटर्स के लिए है जो वर्तमान में टेक्नीकल अचीवर हैं या मार्च 2015 तक टेक्नीकल अचीवर के लेवल का बिजनस कर लेते हैं। यानि दोनों लेगों में एक माह का बिजनस न्यूनतम 5-5 लाख कर लेते हैं।
    इन्टरनेशनल लीडरशिप सेमीनार की पात्रता के लिए निम्न लक्ष्य को हासिल करना होगा :-
    1. जिन टेक्नीकल अचीवर्स का B लेग का न्यूट्रीचार्ज का बिजनस अप्रेल 2014 से सितम्बर 2014 तक के मुकाबले अक्टूबर 2014 से मार्च 2015 तक दो गुना या उससे अधिक हो जाता है।
    2. जिन अचीवर्स का B लेग का न्यूट्रीचार्ज का बिजनस अप्रेल 2014 से सितम्बर 2014 तक 7.5 लाख BV से कम है उनको अक्टूबर 2014 से मार्च 2015 तक न्यूनतम 15 लाख BV (बिजनस वॉल्यूम) करना होगा।
    3. B लेग उसे माना जायेगा जो सितम्बर 2014 में छोटी लेग है यदि वह लेग बाद में बड़ी हो जाती है तो मार्केटिंग प्लान के अनुसार अन्य गणनाओें के लिए वह लेग A लेग हो जायेगी, परन्तु इन्टरनेशनल लीडरशिप सेमीनार की पात्रता के लिए उस लेग का बिजनस वॉल्यूम ही आधार होगा।
    4. स्वयं की न्यूट्रीचार्ज की खरीद को इस लक्ष्य की गणना के समय उस लेग में माना जायेगा, जो लेग सितम्बर में छोटी लेग थी।
    5. अचीवर्स को अक्टूबर 2014 से मार्च 2015 तक अपने पर्सनल आईडी पर न्यूट्रीचार्ज प्रॉडक्ट्स की कम से कम 10,000 BV की खरीदी करनी होगी।
  2. गोवा लीडरशिप सेमीनार :- यह कार्यक्रम 3 दिन व 2 रात्रि का गोवा में सम्पन्न होगा। इसमें विशेष किस्म की ट्रेनिंग के साथ-साथ लोकल भ्रमण, स्टार होटल में ठहरना, भोजन शामिल होगा। इसमें भाग लेने वाले अचीवर्स को न्यूट्रीचार्ज बेज, टी-शर्ट व न्यूट्रीचार्ज कार्ड प्रदान किया जायेगा।
    गोवा आने-जाने का फेयर यात्रा के 3AC, बस या स्लीपर क्लास के टिकट प्रस्तुत करने पर दिया जायेगा, जिसकी अधिकतम सीमा रूपये 2000/- होगी। ध्यान रखें टिकट प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
    यह प्रस्ताव उन डिस्ट्रीब्युटर्स के लिए है, जो वर्तमान में रॉयल्टी अचीवर हैं या मार्च 2015 तक रॉयल्टी लेवल पर पहुँच जाते हैं। सभी टेक्नीकल अचीवर्स भी इसमें शामिल हो सकते हैं।
    गोवा लीडरशिप सेमीनार की पात्रता के लिए निम्न लक्ष्य को हासिल करना होगाः-
    1. जिन अचीवर्स का B लेग का न्यूट्रीचार्ज का बिजनस अप्रेल 2014 से सितम्बर 2014 तक के मुकाबले अक्टूबर 2014 से मार्च 2015 तक दो गुना या उससे अधिक हो जाता है।
    2. जिन अचीवर्स का B लेग का न्यूट्रीचार्ज का बिजनस अप्रेल 2014 से सितम्बर 2014 तक 2.5 लाख BV से कम है उनको अक्टूबर 2014 से मार्च 2015 तक न्यूनतम 5 लाख BV (बिजनस वॉल्यूम) करना होगा।
    3. B लेग उसे माना जायेगा जो सितम्बर 2014 में छोटी लेग है यदि वह लेग बाद में बड़ी हो जाती है तो मार्केटिंग प्लान के अनुसार अन्य गणनाओें के लिए वह लेग । लेग हो जायेगी, परन्तु गोवा लीडरशिप सेमीनार की पात्रता के लिए उस लेग का बिजनस वॉल्यूम ही आधार होगा।
    4. स्वयं की न्यूट्रीचार्ज की खरीद को इस लक्ष्य की गणना के समय उस लेग में माना जायेगा, जो लेग सितम्बर में छोटी लेग थी।
    5. अचीवर्स को अक्टूबर 2014 से मार्च 2015 तक अपने पर्सनल आईडी पर न्यूट्रीचार्ज प्रॉडक्ट्स की कम से कम 10,000 BV की खरीदी करनी होगी
  3. न्यूट्रीचार्ज एक्सपर्ट :- इस ऑफर में नवम्बर 2014 से मार्च 2015 तक की अवधि में अपनी पर्सनल आईडी पर 50,000 या उससे अधिक बिजनस वॉल्यूम की खरीद करने वाले डिस्ट्रीन्यूटर्स को पात्रता मिलेगी। न्यूट्रीचार्ज एक्सपर्ट को एक न्यूट्रीचार्ज एक्सपर्ट कार्ड, न्यूट्रीचार्ज टी-शर्ट, वन डे स्पेशल ट्रेनिंग दी जायेगी तथा एक डिनर पार्टी (श्री टीसी जी के साथ)। जो साथी अक्टूबर 2014 तक न्यूट्रीचार्ज एक्सपर्ट का टारगेट पूरा कर चुके हैं वे भी पुनः इस ऑफर में शामिल हो सकते हैं।
  4. न्यूट्रीचार्ज एडवाइजर :- इस ऑफर में नवम्बर 2014 से मार्च 2015 तक की अवधि में अपनी पर्सनल आईडी पर 25,000 या उससे अधिक बिजनस वॉल्यूम की खरीद करने वाले डिस्ट्रीन्यूटर्स को पात्रता मिलेगी। न्यूट्रीचार्ज एडवाइजर को एक न्यूट्रीचार्ज एडवाइजर कार्ड, न्यूट्रीचार्ज टी-शर्ट, वन डे स्पेशल ट्रेनिंग दी जायेगी तथा एक डिनर पार्टी (आरसीएम डायमण्ड के साथ)। जो साथी अक्टूबर 2014 तक न्यूट्रीचार्ज एडवाइजर का टारगेट पूरा कर चुके हैं वे भी पुनः इस ऑफर में या न्यूट्रीचार्ज एक्सपर्ट ऑफर में शामिल हो सकते हैं।
  5. न्यूट्रीचार्ज परफोर्मर :- इस ऑफर में नवम्बर 2014 से मार्च 2015 तक की अवधि में अपनी पर्सनल आईडी पर 15,000 या उससे अधिक बिजनस वॉल्यूम की खरीद करने वाले डिस्ट्रीन्यूटर्स को पात्रता मिलेगी। न्यूट्रीचार्ज परफोरमर को एक न्यूट्रीचार्ज परफोरमर कार्ड व न्यूट्रीचार्ज टी-शर्ट दिये जायेंगे।
इन प्रोत्साहनों के साथ 1000/- रूपये की नियमित खरीद करने वाले, जिसमें कोई भी एक उत्पाद न्यूट्रीचार्ज का होना चाहिए को 2 लाख का दुर्घटना मृत्यु बीमा व 50,000 का दुर्घटना की दशा में अस्पताल का खर्चें की बीमा वाली योजना चालू है। यानि हर लेवल के डिस्ट्रीब्यूटर्स के लिए भरपूर अवसर हैं। सभी साथी इसका भरपूर लाभ उठावें।
धन्यवाद
आपका अपना
तिलोकचन्द छाबड़ा

डायरेक्ट सेलर के लिए सन्देश - 8 MAY 2014


डायरेक्ट सेलर के लिए सन्देश


दिनांक: 8 मई 2014
प्रिय साथियों,
मेरा चार्ज - न्यूट्रीचार्ज
पूरे देश में आरसीएम परिवार के लिए उत्साह और खुशी का भरपूर मौका है। आरसीएम परिवार के 1000 प्रतिनिधियों ने न्यूट्रीचार्ज सेलिब्रेशन प्रोग्राम में शामिल होकर अपने भीतर असीम ऊर्जा का संचार किया। कार्यक्रम में श्री अमिताभ बच्चन से मिले आशीर्वचनो ने सभी में एक नया उत्साह पैदा कर दिया और सबने न्यूट्रीचार्ज को नम्बर-वन ब्राण्ड बनाने का दृढ़ संकल्प लिया।
इस अवसर पर एक बहुत ही महत्वपूर्ण पुस्तक का विमोचन हुआ जिसमें देश भर में 30 न्यूट्रीशियनिस्ट व डायटीशियन्स द्वारा न्यूट्रीचार्ज पर किये गये ट्रॉयल्स स्टडीज का विवरण प्रस्तुत किया गया है।
इस अवसर पर 3 विशेष प्रोत्साहन आने वाले 6 माह के लिए घोषित किये गये। 1 मई 2014 से लेकर 31 अक्टुबर 2014 तक की अवधि में शामिल किये गये लक्ष्य के अनुसार 3 तरह के कार्यक्रम डिजाइन किये गये हैं।
1. 25000 न्यूट्रीचार्ज बी.वी. होने पर - एक ट्रेनिंग प्रोग्राम व डिनर विथ डायमण्ड
2. 50000 न्यूट्रीचार्ज बी.वी. होने पर - एक ट्रेनिंग प्रोग्राम व डिनर विथ टी.सी. छाबड़ा
3. 100000 न्यूट्रीचार्ज बी.वी. होने पर - एक ट्रेनिंग प्रोग्राम व डिनर विथ सेलीब्रेटी व टी.सी. छाबड़ा

पात्रता के अनुसार कोई भी डायरेक्ट सेलर किसी भी एक कार्यक्रम में शामिल हो सकता है। न्यूट्रीचार्ज के 1000 रू. प्रतिमाह की नियमित खरीद करने वालों के लिए ओरियन्टल इन्श्योरेंस के नागरिक सुरक्षा बीमा योजना के तहत दिये जाने वाले एक्सीडेन्टल इन्श्योरेंस के बारे में पहले घोषित किया जा चुका है।
अब तक के न्यूट्रीचार्ज के सफर, न्यूट्रीचार्ज लेने वालों के परिणाम व 6 और 7 मई के Success Celebration Program के तहत दी गई जानकारियाँ व टूल्स के पश्चात यह विश्वास करने की पर्याप्त से ज्यादा वजह हो गई है कि:-
1. कीमतें कम होते हुए भी उत्पाद गुणवत्ता में अन्तर्राष्ट्रीय मापदण्डों पर खरा उतरता है।
2. न्यूट्रीचार्ज ने हमेशा अपने वायदे से ज्यादा दिया है।
3. न्यूट्रीचार्ज के बारे में जानकारी के लिए अब हमारे पास विस्तृत जानकारी देने वाले पर्याप्त टूल्स मौजूद है।
4. न्यूट्रीचार्ज जैसे उत्पाद उपयोग करना आम आदमी के लिए वैकल्पिक विषय नहीं है, बल्कि स्वस्थ रहने के लिए अति आवश्यक है।

सभी बातों को मध्यनजर रखते हुए न्यूट्रीचार्ज के बारे में सीखते रहना व लगातार काम करते रहना हर द्रष्टिकोण से हमारी जिन्दगी के लिए एक श्रेष्ठ अवसर है।
इसी तरह से एक सूचना आपको हमारे अन्य सफल उत्पाद हरित संजीवनी के बारे में देनी है। अब शीघ्र ही हरित संजीवनी पहले से और भी बेहतर रूप में और नयी पैकिंग में आने वाला है। अब यह एक एकड़ के साथ-साथ आधा एकड़ के लिए यानि दो पैक साइज में उपलब्ध होगा। रेपिड की सप्लाई भी शीघ्र ही नियमित हो जायेगी।

धन्यवाद

आपका

टी.सी. छाबड़ा

डायरेक्ट सेलर के लिए सन्देश


MESSAGE FOR DIRECT SELLER


Dear Direct Sellers,
The direct sellers who have joined in between Nov. 1st 2012 to March 31st 2013 and want to continue as such, will have to get their Direct Seller Authorisation renewed before March 31st 2014. Otherwise they will be disentitled to all the benefits available under the same.




डायरेक्ट सेलर के लिए सन्देश


प्रिय डायरेक्ट सेलर्स,
जिन डायरेक्ट सेलर्स की जोइनिंग 1 नवम्बर 2012 से लेकर 31 मार्च 2013 के मध्य की है, और यदि वे अपनी डायरेक्ट सेलरशिप को जारी रखना चाहते हैं तो उनको 31 मार्च 2014 से पूर्व अपनी डायरेक्ट सेलरशिप का नवीनीकरण कराना होगा। अन्यथा डायरेक्ट सेलर की हैसियत से मिलने वाले सभी परिलाभों के लिये उनकी पात्रता समाप्त हो जायेगी।

डायरेक्ट सेलर के लिए सन्देश - AUG 2013

डायरेक्ट सेलर के लिए सन्देश


प्रिय साथियों,
जिस प्रकार चारों तरफ उत्साहजनक माहौल बन रहा है वह बहुत ही आशाजनक है और आरसीएम के सुनहरे भविष्य को दर्शाता है। अब यह स्पष्ट नजर आने लगा है कि आरसीएम का विस्तार पहले से बहुत अधिक होगा।
न्यूट्रीचार्ज जैसे शानदार प्रोडक्ट को बहुत जबर्दस्त समर्थन मिल रहा है और जिस गति से इस पर काम हो रहा है निकट भविष्य में यह नये आयाम स्थापित करेगा।
जिन साथियों ने परीक्षा के इस दौर में भी अपने मजबूत इरादों, अटूट विश्वास, लगन और परिश्रम से इस अभियान को सींचा और अपनी सच्चार्इ को साबित करने में सक्षम बनाया वे निशिचत तौर पर बधार्इ के पात्र है उनकी गौरव गाथा आरसीएम के इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगी। वे लाखों लोगों के भविष्य निर्माता है और एक मकसद भरी जिन्दगी जीने वाली दिव्य आत्माएँ हैं।
वर्तमान समय का विश्लेषण करें तो दुनिया के माहौल में बहुत विषमताएँ नजर आती है, ऐसे समय में आरसीएम जैसा पवित्र कार्य समाज के लिए बहुत ही सुनहरा अवसर है जिसमें इन्सान दूसरों को ऊपर उठाने की सोचता है, यह कार्य सहज रूप से हर किसी के लिए सम्भव है। जिसमें खोने के लिए कुछ भी नहीं है, लेकिन पाने के लिए बहुत कुछ है। हमारे पास जहाँ अपने भविष्य को सुखद करने का सुनहरा अवसर मौजूद है वहीं समाज के लिए एक पुनीत कार्य करने का महान अवसर भी है। अपने पुराने अनुभवों को काम में लेते हुए बहुत ही नैतिक व र्इमानदारी के तरीके से कार्य करना है। परोपकार जैसे पुनीत रस का रसास्वादन करना है, व्यावहारिक तरीकों का उपयोग करना है। 'प्राणगीत' को हमेशा मस्तिष्क में रखना। आरसीएम में छिपी मानवजाति के उद्धार की ताकत को दुनिया के सामने दिखाना है और सिर्फ इसी मकसद पर काम करना है।
आपकी सफलता की शुभकामनाओं के साथ
आपका
तिलोक चन्द छाबड़ा
 

डायरेक्ट सेलर के लिए सन्देश - JUN 2013

डायरेक्ट सेलर के लिए सन्देश


प्रिय साथियों,
आरसीएम की लगभग सभी गतिविधियाँ सुचारू हो चुकी है | एक धमाकेधार शुरुआत और नयी रौनक लाने के लिए आरसीएम परिवार को एक “ बम्पर डिस्काउंट सेल ऑफर ” दिया जा रहा है | इसमें कीमतों को इतना आकर्षक किया गया है कि हर किसी को आकर्षित करती है |
आरसीएम ने हर बात को सकरात्मक तरीके से लिया है | उर्जा , समय , विचारों और संसाधनों का सकारात्मक तरीके से अधिकतम सदुपयोग करना ही आरसीएम की प्रमुख नीति है | लम्बे समय के व्यवधान व माल वापसी से टेक्सटाइल , फुटवियर , होम एप्लायंसेज आदि उत्पादों का कंपनी में बड़ी मात्रा में स्टॉक जमा हो चुका है | इस स्टॉक का लाभ आरसीएम परिवार को अधिक से अधिक लाभ मिल सके इसी के लिए यह योजना बनायीं गई है | इसके बहुत बड़े फायदे होंगे |
  1. डिपो व पिकअप सेन्टर्स के टर्न ओवर में वृद्धि होगी |
  2. कीमतें आकर्षक होने से नए व्यक्तियों को पिकअप सेन्टर्स पर लाने का बहुत बड़ा और आसान कारण मिलेगा और उन्हें अन्य उत्पाद भी दिखाए जा सकेंगे इससे अन्य उत्पादों की बिक्री भी बढ़ेगी |
  3. डिस्काउंट सेल होने के बावजूद भी इसमें आंशिक स्तर पर बी.वी. भी रखा है | इससे डायरेक्ट सेलर्स का बिज़नस वॉल्यूम बढ़ाने का जरिया मिलेगा |
  4. आरसीएम परिवार की गतिविधियों में वृद्धि होगी और नई रौनक लौटेगी |
इसके लिए पिकअप सेन्टर्स का चयन किया जाएगा व निवेश क्षमता रखने वाले पिकअप सेन्टर्स को ही यह माल दिया जाएगा , जो माल डिपो पर उपलब्ध है उसे पिकअप सेण्टर ले सकेंगे , जो उपलब्ध नहीं है उसे भीलवाडा केंद्रीय डिपो से ऑर्डर देकर मंगवाना होगा | यह योजना 1 जुलाई 2013 से स्टॉक रहने तक व सीमित समय के लिए है |

आपकी सफलता की शुभकामनाओं के साथ
आपका
तिलोक चन्द छाबड़ा

डायरेक्ट सेलर के लिए सन्देश

डायरेक्ट सेलर के लिए सन्देश


प्रिय साथियों,
आरसीएम सिस्टम की खूबसूरती और जन कल्याण की अदभुत चमत्कारी शक्ति ने इसे शुरू करने के लिए मुझे प्रेरित किया था। दुनिया इसके पाक इरादे को समझ नहीं पाई। अब हमारे सामने चुनौती है कि हम इसके मकसद को दुनिया के सामने साबित करके दिखाएँ।
आम उपभोक्ता इस राष्ट्र की सर्वोच्च शक्ति है और उस शक्ति का उपयोग करने की बजाय उस शकित को बढ़ाने की नीति पर टिका है आरसीएम। इस बात को पूर्णतया मध्य नजर रखते हुए सभी साथी कार्य करें, यह आरसीएम की एक प्रमुख आवश्यकता है।
दूसरों की उन्नति के लिए जो कार्य करेगा वह उतना ही आगे बढ़ेगा। आगे बढ़ने का यह रास्ता बहुत ही सुन्दर भी है और प्रगतिवान भी है। जिस सिस्टम के माध्यम से हम लोगों को मूल्य आधारित शिक्षा प्रदान करते हुए सफलता, सम्पन्नता और नैतिकता के पथ पर आगे ले जा सके तो जीवन में इससे सुन्दर और क्या हो सकता है।
आज के समाज में जो शोषण की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है उससे पूरा हटकर है आरसीएम का रास्ता। इसीलिए हमारे सभी साथियों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि आरसीएम की मूल्य आधारित शिक्षा पर विशेष कार्य करें। केवल शिक्षा ही नहीं बलिक अपनी गतिविधियों में उन मूल्यों का विशेष ध्यान रखना है।
आगे विशाल संभावनाएँ नजर आती है, लेकिन उनका मार्ग मूल्य आधारित कार्य करते हुए ही प्रशस्त किया जा सकता है। विशेष ध्यान रखना है कि लोगों का उपयोग नहीं करना है, लोगों का विकास करना है, प्राण गीत व आरसीएम मूल्यों को अंगीकार करे व वरिष्ठ साथी शिक्षा पर विशेष कार्य करें।
आपकी सफलता की शुभकामनाओं के साथ
आपका
तिलोक चन्द छाबड़ा
 

डायरेक्ट सेलर के लिए सन्देश - 1 JAN 2013

डायरेक्ट सेलर के लिए सन्देश



प्रिय साथियों,
वर्तमान डिस्ट्रीब्यूटर के लिए आवेदन (KYC) भेजने का समय फील्ड की मांग को देखते हुए और बढाया जा रहा है। आवेदन स्वीकार करना भविष्य में इससे संबधित नई सूचना आने तक जारी रहेगा। 

1 जनवरी 2013 से नए इच्छुक व्यक्तियों से डायरेक्ट सेलर बनने हेतु आवेदन लेना शुरू किया जायेगा |

डायरेक्ट सेलर के लिए सन्देश - 2



प्रिय साथियों,
वर्तमान डिस्ट्रीब्यूटर के आवेदन पत्र तेजी से प्राप्त हो रहे हैं | संख्या की अधिकता को देखते हुए फील्ड से आई हुई मांग के अनुसार वर्तमान डिस्ट्रीब्यूटर के लिए आवेदन पत्र भेजने की अंतिम तारीख को 31-12-2012 तक बढाया जा रहा है एवं माह नवम्बर 2012 एवं दिसम्बर 2012 की बिज़नस की गणना एक साथ की जायेगी |
1 जनवरी 2013 से नए इच्छुक व्यक्तियों से डायरेक्ट सेलर बनने हेतु आवेदन लेना शुरू किया जायेगा |

डायरेक्ट सेलर के लिए सन्देश


प्रिय साथियों,
आप सभी को दीपावली व छठपूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आपको बताते हुए हर्ष है कि सरकार द्वारा जारी किये गये दिशा निर्देशों के अनुसार आरसीएम ने अपनी सभी व्यापारिक गतिविधियों पर कार्य शुरू कर दिया है। पीयूसी, बाजार व डिपो की बिलिंग शुरू हो चुकी है। काल सेण्टर शीघ्र ही शुरू किया जा रहा है।
मुझे यह अवगत कराते हुए भी बड़ा हर्ष हो रहा है कि आरसीएम परिवार में अपार उत्साह नजर आ रहा है। आवेदन पत्रों का तेजी से बड़ी संख्या में आना आरसीएम परिवार के जोश को व्यक्त करता है।
आप सभी यह भलीभांति जानते व समझते हैं कि किसी भी व्यवधान की वजह से उत्पन्न अव्यवस्था को पुन: व्यवसिथत रूप से चालू करने में थोड़ा समय लगता है, इसमें आप सब का सहयोग भी अपेक्षित है। आरसीएम का भविष्य आगे प्रबल नजर आता है। गलत तरीके व गलत आश्वासन देकर व्यवसाय करने वाली कम्पनियों से हम भी प्रभावित रहे हैं। प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से गलत प्रतिस्पर्धा व गलत छवि के रूप में हमें भी नुकसान उठाना पड़ा है। सरकार द्वारा इस दिशा में गाइडलाइन जारी करने से व्यवसाय में गलत तरीके अपनाने वाली कम्पनियों पर अंकुश लगा है और अंकुश जारी रहेगा और हम उक्त समस्याओं से मुक्त होकर बड़े स्तर पर सशक्त कार्य कर सकेगें। ग्राहक सही MLM को समझ चुके हैं। आगे हमारे लिए एक बड़े स्तर पर कार्य करने का सही व विशाल मौका है।

आवेदन पत्रों के साथ KYC के बारे में सामान्यतया आ रहे सवालों को यहाँ स्पष्ट किया जा रहा है।

प्रश्न-1 जिनका PAN Card नहीं बना है?
उत्तर- PAN Card यदि नहीं है तो बनाने के लिए आवेदन करें व जब बनकर आ जावें तब भिजवादें। अभी बाकी सारे दस्तावेज भिजवादें।


प्रश्न-2 बैंक का निरस्त चैक या बैंक स्टेटमेण्ट क्या सबके लिए भेजना आवश्यक है?
उत्तर- जिनका फण्ड ट्रांसफर पहले से हो रहा है उनके लिए यह भेजना आवश्यक नहीं है। जिनका बैंक खाता संख्या कम्पनी में दर्ज नहीं है उनके लिए यह भेजना अनिवार्य है। 


प्रश्न-3 यदि चेक पर नाम मुद्रित नहीं है व बैंक स्टेटमेण्ट प्रमाणित नहीं कर रहा है तब क्या भेजें?
उत्तर- ऐसी दशा में पासबुक या बैंक स्टेटमेण्ट की कापी जिसमें नाम व पता सही मुद्रित हो, की छायाप्रति को नोटेरी या राजपत्रित अधिकारी से प्रमाणित करवाकर भिजवावें। 


प्रश्न-4 यदि वर्तमान में मेरा पता बदल गया है?
उत्तर- ऐसी दशा में आप वर्तमान पते का प्रमाण पत्र भिजवावें, दस्तावेज की जाँच करके आपका वर्तमान पता दर्ज कर दिया जायेगा।

आप सबसे अनुरोध है कि टीम के आवेदन पत्र व दस्तावेजों की पूरी तरह जाँच करके भिजवाएँ, ताकि अनावश्यक समय व ऊर्जा खर्च नहीं हो। निम्नलिखित बातों का विशेष ध्यान रखें :-
  1. 2 Photographs                                                                                                    -        Back Side Name/ID No.
  2. Signature of Applicant on every page and specified place                        -       5 Place
  3. Proper and Valid ID Proof                                                                                -        Self Attested
  4. Proper and Valid Address Proof                                                                      -       Self Attested
  5. Name Match with ID and Address Proof
  6. Signature and Name of Witness                                                                       -   2
  7. Proper Bank Account Proof
  8. Name of Applicants                                                                                            -    2 Places
आवेदन पत्र व दस्तावेजों की जाँच कर स्वीकार कर लिए जाने पर वेबसाइट पर डायरेक्ट सेलर की पर्सनल इनफोरमेषन चालू हो जायेगी।
जिन साथियों के बैंक खाता संख्या दर्ज नहीं है, बैंक खाता संख्या व उसके प्रमाण के रूप में निरस्त चैक या बैंक स्टेटमेण्ट अवश्य भिजवाएँ ताकि आपका फण्ड ट्रांसफर शीघ्रातिशीघ्र किया जा सके।
भविष्य में आपको और भी सूचनाएँ जारी की जाती रहेगी।
आपका
तिलोक चन्द छाबड़ा
 

RCMSTARS NEWS LETTER

RCM LATEST NEWS UPDATES

CLICK ON EACH LINK TO OPEN NEWS IN NEW WINDOW
PROOF & DOCUMENTS
BHAWAR MEGHWANSI REPORT
RCM रैली एवं हस्ताक्षर अभियान 
RAJASHTHAAN GOVT KE BIRODH ME BALLIA BHI SHAMIL
POEM / SONGS
IMPORTANCE OF RCM IN OUR LIFE 
RCM STARS PARIWAR OPINION ON RCM
INTRODUCTION

POST UR AD HERE


यह कम्पनी का अधिकारिक ब्लाँग नही है ( This is not an official Blog of the Company ) न ही इसका कम्पनी के मैनेजमेन्ट या किसी भी वरिष्ट निति निर्माता पिन अचीवरो से कोई सम्बन्ध है । यहा पर केवल सक्रिय डिस्ट्रीब्यूटरो द्वारा उपलब्ध कराये जाने वाली सूचना को ही आम डिस्ट्रीब्यूटरो के सहयोग के लिये दिया जाता है। इसलिये सभी से निवेदन है कि कम्पनी से सम्बन्धित किसी भी तरह की अधिकारिक जानकारी के लिये आप अपने सक्रिय साथियो अपलाईन /बाजार / पीयूसी या डिपो से ही सम्पर्क करें । यदि आप सक्रिय डिस्ट्रीब्यूटर है और कोई समाचार देना चाहते हैं तो इस पर मेल कर सकते हैं । RCMSTARS@GMAIL.COM RCM से जुडी खबरों एवं सबूतों की डिटेल जानकारी के लिए पढ़े निचे किये गए पोस्ट |  
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...