SUBSCRIBE / FOLLOW / CONTACT US

WWW.YOUTUBE.COM/RCMSTARS WWW.FACEBOOK.COM/GYANKENDRA WWW.TWITTER.COM/RCMSTARS WWW.YOUTUBE.COM/INDIAJOBS21
 आर सी एम् परिवार के कुछ लोगो को कम नेट स्पीड होने के कारन "RCMSTARS" टीम की इस नयी तकनीक की वेबसाइट को देखने में जो दिक्कते आ रही थी, उसे अब हम लोगो ने दूर कर दिया हैं और आपको पसंद आये उस लायक बना दिया हैं | अब "RCMSTARS" टीम की वेबसाइट को 1 या 2 रूपों / तरीको में नहीं बल्कि पुरे 8 रूपों / तरीको से देखा जा  सकता  हैं |  उसके लिए आपको निचे दी गए "RCMSTARS WEB", 1, 2 , 3, 4, 5, 6, 7, में से किसी पर भी क्लिक करेंगे तो नए रूप में नजर आएगा | लेकीन  न्यूज़ की हेड लाइन सिर्फ और सिर्फ  "RCMSTARS WEB" पर ही आएँगी | आनंद से पुरे खबर की सही जानकारी ले | आपका "RCMSTARS"

Custom Search
Showing posts with label RCM HAK KI JUNG. Show all posts
Showing posts with label RCM HAK KI JUNG. Show all posts

18 JULY 2012 - JAIPUR UDYOG MAIDAN LIVE - 2 - MAHANAGAR TIMES - धृतराष्ट्र बनी सरकार


MAHANAGAR TIMES JAIPUR NEWS - 18 JULY 2012


  • आरसीएम के धरने पर मां-बाप के साथ बच्चे भी बैठे
  • स्कूल छूटे, हालात बदतर गाइड लाइन पर असमंजस
महानगर संवाददाता
जयपुर, 18 जुलाई। संदीप उम्र 9 साल (पंजाब), पार्थिव उम्र 5 साल (पंजाब), विनय उम्र 6 साल (हरियाणा), राशि उम्र 4 साल (हरियाणा), इंद्रराज मीणा उम्र 7 साल(राजस्थाान)। ये नाम है कुछ ऐसे बच्चों के जो जुलाई के इस महीने में भी अपने स्कूलों की जगह सैकड़ों किलोमीटर दूर जयपुर के उद्योग मैदान में करीब दो महीने से अपने मां-बाप के साथ धरने पर बैठे हैं।
केन्द्र सरकार का शिक्षा का अधिकार कानून लागू करने के दावे करने वाली राजस्थान सरकार के पैदा किए हालातों ने इन बच्चों को इनके अधिकारों से दूर कर दिया है। चिटफंड कंपनियों के फर्जीवाड़े पर लगाम कसने के नाम पर बंद की गई भीलवाड़ा की एमएलएम कंपनी आरसीएम से जुड़े परिवारों के ये बच्चे अब अपने मां-बाप के संघर्ष में न चाहते हुए भी शामिल हो रहे हैं क्योंकि पिछले 7 महीने की बेरोजगारी के चलते इनमें से अधिकांश परिवारों के पास तो इतना पैसा भी नहीं बचा कि ये इन्हें तालीम दिलवा सकें।
दो महीने से अधिक का समय हो चुका है आरसीएम के धरने को लेकर लेकिन अभी तक भी सरकार के स्तर पर कोई निर्णय नहीं हो पाया है। एमएलएम कंपनियों की गाइडलाइन तय करने के लिए जो आश्वासन सरकारी अधिकारियों के स्तर पर दिए गए थे, वे भी अभी तक पूरे नहीं हो पाए हैं। सबसे अहम बात यह है कि पूरा प्रशासन उद्योग मैदान में डटे इन लोगों की परेशानियों को नजरअंदाज कर रहा है।
पिछले दिनों जयपुर में हुईं बरसात के दौरान यहां की स्थिति नारकीय हो गई।
मैदान में पानी भर गया। रात भर महिलाएं अपने छोटे-छोटे बच्चों को लेकर धरने पर बैठी रहीं लेकिन प्रशासनिक अधिकारी इससे पूरी तरह अनजान बने रहे। इतना ही नहीं किसी भी अधिकारी ने मौके के हालातों का जायजा लेना तक उचित नहीं समझा और न ही यह जानने का प्रयास किया कि ऐसे बुरे हालातों में यदि कोई दुर्घटना घटित हो गई तो क्या प्रशासन की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।
एक ओर तो सरकार जुलाई के दौरान सरकारी स्कूलों में प्रवेशोत्सव मना रही है और निजी स्कूलों पर शिक्षा का अधिकार के तहत गरीब परिवारों के बच्चों को प्रवेश देने का दबाव बना रही है।
वहीं दूसरी ओर यहां उद्योग मैदान  में अपने मां-बाप के साथ मौजूद दर्जनों बच्चे शिक्षा से महरूम हो रहे हैं। कई लोग तो ऐेसे हैं जिन्हें उनके परिवारों ने अलग कर दिया है क्योंकि कमाई बंद हो चुकी है और कई ऐसे लोग भी हैं जो 7 महीनों की बेराजगारी बदहाली में पहुंच कर  बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने की भी स्थिति में नहीं हैं।
तारीख पर तारीख
आरसीएम की तालाबंदी को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी के कार्यालय के सक्रिय होने के बाद उम्मीद बंधी थी कि राजस्थान सरकार इस संबंध में जल्द ही कोई कार्रवाई करेगी। एमएलएम कंपनियों के संबंध में कोई कानून नहीं होने के चलते आरसीएम उपभोक्ता तथा वितरक भी यही मांग करते आ रहे हैं कि केरल की तर्ज पर राजस्थान में भी गाइडलाइन तय कर दी जाए ताकि कंपनी का काम फिर से शुरू हो। इस संबंध में सरकार के स्तर पर यह आश्वासन दिया गया था कि 15 जुलाई तक कोई न कोई निर्णय इस बारे में कर लिया जाएगा लेकिन ऐसा किया नहीं गया है। इस संबंध में आरसीएम प्रभावितों का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्य सचिव से भी मिला था।

15 JULY 2012 - JAIPUR UDYOG MAIDAN LIVE - 2 - राजस्थान पत्रिका - आश्वाशानो के बावजूद नहीं बन रही एमएलएम कंपनियों के लिए गाइड लाइन

CLICK ON IMAGE TO ENLARGE IT


14 JULY 2012 - JAIPUR UDYOG MAIDAN LIVE - 2 - PHOTO SNAPS

CLICK ON IMAGE TO ENLARGE IT


15 JULY 2012 - JAIPUR UDYOG MAIDAN LIVE - 1 - समाज की हलचल - फिर चलेंगी आरसीएम्

CLICK ON IMAGE TO ENLARGE IT



14 JULY 2012 - JAIPUR UDYOG MAIDAN LIVE - 1 -मैंने अपना काम कर दिया - अशोक गहलोत

CLICK ON IMAGE TO ENLARGE IT


6 JULY 2012 - JAIPUR UDYOG MAIDAN LIVE - 1 - इन वीरो की कुर्बानी / संघर्ष को भुला नहीं पायेगा इतिहाश

आज 5 जुलाई 2012 आरसीडीडबल्यूए धरने के 58 वे और अनशन के 23 वे दिन



 तेज़ बारिश और आँधियाँ चली, 



धरना स्थल पे पानी भर चुका,टेंट उखड़ चुका, सामान भीग चुका 



फिर भी आरसीडीडबल्यूए के आंदोलनकारियों का होसला देखने लायक था...



. इतनी विपरीत और मुश्किल परिस्थियों में भी इन आंदोलनकारियों ने धरना स्थल नहीं छोड़ा....



सभी का एक ही नारा था ... "आरसीएम को चालू करो... चालू करो.....".... 



कुछ अविस्मरणीय पल जो हम कभी भूल नहीं सकते ...
 —


CLICK ON IMAGE TO ENLARGE IT







RCMSTARS NEWS LETTER

RCM LATEST NEWS UPDATES

CLICK ON EACH LINK TO OPEN NEWS IN NEW WINDOW
PROOF & DOCUMENTS
BHAWAR MEGHWANSI REPORT
RCM रैली एवं हस्ताक्षर अभियान 
RAJASHTHAAN GOVT KE BIRODH ME BALLIA BHI SHAMIL
POEM / SONGS
IMPORTANCE OF RCM IN OUR LIFE 
RCM STARS PARIWAR OPINION ON RCM
INTRODUCTION

POST UR AD HERE


यह कम्पनी का अधिकारिक ब्लाँग नही है ( This is not an official Blog of the Company ) न ही इसका कम्पनी के मैनेजमेन्ट या किसी भी वरिष्ट निति निर्माता पिन अचीवरो से कोई सम्बन्ध है । यहा पर केवल सक्रिय डिस्ट्रीब्यूटरो द्वारा उपलब्ध कराये जाने वाली सूचना को ही आम डिस्ट्रीब्यूटरो के सहयोग के लिये दिया जाता है। इसलिये सभी से निवेदन है कि कम्पनी से सम्बन्धित किसी भी तरह की अधिकारिक जानकारी के लिये आप अपने सक्रिय साथियो अपलाईन /बाजार / पीयूसी या डिपो से ही सम्पर्क करें । यदि आप सक्रिय डिस्ट्रीब्यूटर है और कोई समाचार देना चाहते हैं तो इस पर मेल कर सकते हैं । RCMSTARS@GMAIL.COM RCM से जुडी खबरों एवं सबूतों की डिटेल जानकारी के लिए पढ़े निचे किये गए पोस्ट |  
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...