साथियों जय आर सी एम्
जैसा कि आप सब जानते हैं कि पिछले तीन महीने से आर सी एम् एक बहुत बड़ी चुनोती से जूझ रहा है जो शायद हम सब लोगों ने कल्पना भी नहीं कि थी ! में रमेश शर्मा आर सी एम् consumers & distributers welfare association का सेक्रेट्री होने के नाते एक सन्देश आप सब साथियों को देना चाहता हूँ ! मै अपने आप को बड़ा गर्वान्वित महसूस करता हूँ जब मुझे ये एहसास होता है कि मुझे उस परमात्मा ने आर सी एम् बिज़नस में आज के समय में अपने आप को साबित करने का मोका दिया है ये शायद मेरे लिए एक बहुत ही बड़ी बात है कि मेरे जैसे साधारण आदमी को इतनी बड़ी जिम्मेदारी निभाने कि शक्ति प्रदान कि है मैं उस परमत्मा का शुक्रगुजार हूँ !
साथियों इस जिम्मेदारी को उठाने में जो मुझे सबसे ज्यादा गर्व महसूस हो रहा है वो ये है कि में ऐसे लोगो का नेतृतव कर रहा हूँ जो इतने मजबूत है कि शायद दुनिया के किसी भी सिस्टम में नहीं हो सकते हैं ! जिनका विस्वास शायद इतना मजबूत है कि तीन महीने के इतने सारे दुखों के बाबजूद भी पहाड़ कि तरह डटे हैं,मै ऐसे शेर दिल जांबाज़ लोगो को सलाम करता हूँ ! मै सलाम करता हूँ उन माताओं को जिन्होंने ऐसे सपूतो को जन्म दिया है जिन्होंने सही मायने में ये साबित कर दिया है कि बफादारी क्या होती है !
अब तक जो हुआ शायद आप को सही नहीं लगा होगा क्योंकि पहले Lucknow में, फिर जयपुर में हमारी तेयारी में कई कारणों से कमी आई जिस कारण आप लोगो को काफी दिक्कते आई ! मै उन सब गलतियों की आर सी एम् consumers & distributers welfare association की तरफ से माफ़ी मांगता हूँ और ये बिस्वास आप सब को दिलाना चाहता हूँ कि अब ये गलती हम दोवारा नहीं दोहराएंगे अपितु उन सब गलतियों कि भरपाई करने का भग्वान ने हमें एक ऐसा मोका दिया है कि हम सब एक होकर अपनी-अपनी जिम्मेबारी निभाते हुए आर सी एम् के लिए बहुत बड़ा योगदान दे सकते हैं ! जो कि मुझे पूरा बिस्वास है कि आर सी एम् के सिपाहियों में वो जूनून और जज्वा पाया जाता है कि वो अपने आप को सवित करने में कभी भी पीछे नहीं रहे हैं !
साथियों मैं रमेश शर्मा अपनी पूरी टीम के साथ 16 मार्च से 20 मार्च तक दिल्ली के रामलीला मैदान में पहुँच रहा हूँ क्योंकि ये लड़ाई मेरे रोजगार के साथ-साथं मेरी प्रतिष्ठा कि भी है इसलिए मै इस में किसी भी तरह से कमी नहीं रखूँगा कि मुझे कभी अपने आप से ये शिकायत रह जाये कि काश ! मै भी आर सी एम् के लिए कुछ कर पाता , क्योंकि इस आन्दोलन के साथ मेरा पूरा भविष्य तय हो सकता है ! क्योंकि मै याद करता हूँ लोगो से किये हुए वो वादे जो मैंने भगवान को साक्षी मानकर किये थे जिसमे मेरा भगवान जानता है कि वो मैंने बिलकुल अपने ईमान और सच्चाई के साथ किये थे और उसी ईमान के भरोसे मै ये बिश्वास करता हूँ कि मेरा ईमान अगर साफ था तो भगवान को भी हमारी मदद करनी होगी क्योंकि दुनिया जो भी कहे,हम सब ये जानते हैं कि आर सी एम् ने कभी किसी को धोखा नहीं दिया ये परीक्षा तो जरुर ले सकती है लेकिन किसी का विस्वास नहीं तोडती है ! बस यही बात हमें दुनिया के सामने सावित करनी है और इसे सावित करने का सिर्फ एक ही तरीका है कि हम ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ दिल्ली के रामलीला मैदान मै पहुंचे !
शायद ये हमारे पास आखरी मोका है ,ये मोका हम किसी भी कीमत पर जीत मै बदलने के लिए दृढ़-संकल्प ले रहे हैं इसके लिए मै 16 मार्च से अनशन कि घोषणा करता हूँ ! मै आशा करता हूँ कि आप मेरे साथ हैं क्योंकि मेरा वजूद,ASSOCIATION का बजूद, इस कम्पनी का वजूद अगर कोई है तो आप जैसे मजबूत और महान लोग हैं और आपके बिना ये लड़ाई अधूरी है !
मेरा नारा --------
देख लो ए जहाँ वालो, हम आर सी एम् के दीवाने है
आप सब अभी आर सी एम् की सच्चाई से बेगाने हैं !
अगर देखना चाहते हो आर सी एम् की शान
तो आकर देखो 16 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान !
दुनिया वालो खुदा कसम देखते रह जाओगे वो नज़ारा
क्योंकि बहाँ होगा हिंदुस्तान सारा !
जय आर सी एम्
रमेश शर्मा ( सेक्रेटरी )
RCDWA ( NATIONAL )



INQUALAAB ZINDABAAD SIR.
ReplyDelete--DINESH SINGH SURYA,BUXAR,BIHAR
Jai RCM DOSTO,
ReplyDeleteJAMANA KO DEKHANA HAI 'RCM' KIYA HAI .JARUR DELHI AANA 'RCM' RAJ-KI BAT HAI.
>BIJAY RCM/BIJAY